शिवपुरी। जिले के ग्राम बारौद में पैदल अपने घर जा रहे एक राहगीर में बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र मंगल राठौर निवासी खतौरा देहरदा ईशागढ़ रोड 60 वर्ष ग्राम बारौद में अपने खेत पर गया था। यहां से वह पैदल—पैदल अपने घर खतौरा जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए प्रकाश में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment