Press "Enter" to skip to content

डांग में ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर कट्टे की नोंक कर भगाकर ले जाने की कोशिश / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आरोपित महिला को बहला—फुसला अपने साथ ले गया और जंगल में जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद युवक महिला को अपने किसी रिश्तेदार के यहां छोड़कर चला गया। सूचना मिलने पर महिला को माता—पिता अपने साथ ले आए। जब महिला रात में अपने घर पर सो रही थी उसी समय आरोपित आया और क्टा अड़ाकर उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। यहां उसने मंदिर में रातभर महिला को छिपाकर रखा। सुबह होने वह महिला को लेकर भाग रहा था तभी महिला की मां व ताउ आ गए जिसे देखकर आरोपित भाग गया। महिला ने बामौरकला थाने में उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

शिवपुरी के बामौरकला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह अखतीज पर अपने मायके आई थी तब से अपने मायके में ही रह रही थी। मेरे पति मजदूरी करने गए हैं इस कारण वह ससुराल नहीं गई। महिला ने बताया कि उसके घर के पास मस्जिद है ​उस मस्जिद में रहने वाले एक युवक से हो गई। इसी दौरान उक्त युवक मेरे घर आने—जाने लगा। इसी दौरान मेरी शादी हो गई। जब मैं मायके आई तो उक्त युवक भी घर आया और मुझसे शादी करने की बात कहकर भागने के लिए कहा जिस पर मैंने मना कर दिया लेकिन वह मुझसे जबरदस्ती करता था। 4 जुलाई को दोपहर रीब 2 बजे युवक मेरे घर आया और बोला कि चंदेरी में मेरे रिश्तेदार के घर पर घूमने चलना है मैं उसकी बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। यहां से बस में बैठकर चंदेरी आ गई। यहां पर युव मुझे डांग में ले गया और दुष्कर्म किया। यहां से वह अपन बहन के यहां ले गया यहां से हमें भगा दिया गया। इसके बाद उक्त युवक अपने ए रिश्तेदार के यहां ले गया और मुझे छोड़कर भाग गया। जिस पर रिश्तेदार ने युवक के पिता को फोन कर बताया और मेरे माता—पिता मुझे लेने आ गए। महिला ने अपने माता—पिता को सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद 5 जुलाई को रात में जब मैं अपने घर पर सो रही थी उस दौरान युवक आया और मेरे माथे पर कट्टा अडाकर साथ चलने के लिए कहा और मुझे गांव में ही मंदिर की छत पर छिपाकर रखा। सुबह मंदिर के उपर से कुंदाकर भगाकर ले जा रहा था। कूदने से मेरे दोनों पैरों में चोट आई तक तक मेरे ताउ, मां मौके पर आ गए। उन्हें आता देख युवक छोड़कर भाग। इसके बाद थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
error: Content is protected !!