शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कत्थामील के पास सड़क पार कर रहे ट्रक चालक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार भानू प्रतापसिंह पुत्र श्यामसिंह भदौरिया 45 वर्ष ग्राम गंगासिंह का भिंड ट्रक लेकर जा रहा था। शिवपुरी के कत्थामील के पास उसने ट्रक रोका और पैदल सड़क पार कर रहा था उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए भानू में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment