Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 महिलाएं सहित 3 घायल / Shivpuri News

बैराड़। थाना क्षेत्र के पोहरी मोहना रोड़ पर सांपरारा गांव के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार 2 महिलाएं सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रिजौदा थाना पोहरी निवासी उम्मेद सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि में अपनी पुत्री रिंकल और आरती के साथ बैराड़ आ रहा था। तभी सांपरारा गांव के पास अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़े और चोटिल हो गए, पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!