शिवपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरा शिवपुरी के आव्हान पर स्वास्थ्य विभाग के समन्वयक से अपना घर आश्रम शिवपुरी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार के निर्देशन में अर्चना सिंह सचिव जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा शिविर के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस हेतु सीएमएचओ शिवपुरी के द्धारा 4 चिकित्सकों की विशेष टीम गठित की गई जिसमें डॉ. दिनेश राजपूत पीजीएमओ मेडिसिन, डॉ. दिनेश अग्रवाल पीजीएमओ नेत्र रोग, डॉ. अपित बंसल मानसिक चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने अपना घर आश्रम में प्रभुजियों का स्वास्थ्य परीक्षा किया। सभी चिकित्सकों की विशेष टीम के द्धारा 68 प्रभुजियों का परीक्षा किया गया, परीक्षा में एनिमिया के 2, मेचर कैटरी के 2, पैरालाईसेस 1, हैडीकैप्ट 1, मुख बदिर 3, मिर्गी के 3, मानसिक स्वासथ्य के 8 मरीज पाए गए एवं 3 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जाने योग्य हो गए। जो मानसिक रूप से बीमार पाए गए हैं उन्हें 7 जुलाई को अस्पताल बुलाया गया है। इस दौरान अपना घर आश्रम के धअध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी को प्रभुजियों के आधार कार्ड न बन पाने की समस्या से अवगत कराया जिस पर समस्या का जल्द समाधान किए जाने की बात कही। उक्त शिविर में पैरालीगल वालेंटियर्स अमन बेडिया, अमित दांगी की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के स्टाफ प्रहलादसिंह बघेल मौजूद रहे।

अपना घर आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment