शिवपुरी। साहब…! मेरे पति ट्रक चलाते हैं और बीते तीन महीने से वह बाहर है। इसी दौरान मेरे देवर व ससुर ने मुझे कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। ससुर व देवर मुझसे दहेज मांगने हैं न देने पर मेरी मारपीट करते हैं।
नेहा कुशवाह पत्नी दिनेश कुशवाह निवासी वार्ड नं. 38 शिव शक्ति नगर शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति ट्रक चलाते हैं और तीन माह से बाहर गए हुए हैं। वह अपने सास, ससुर व देवर के साथ रह रही है। 5 जुलाई को रात के लगभग 11 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी तभी अचानक ससुर व देवर आ गए और मेरी मारपीट करना शुरू कर दी। नेहा ने बताया कि अचानक हुए हमले में वह घबरा गई उसी समय ससुर व देवर ने अपने हाथ में ली हुई कीटनाशक की शीशी पिलानी चाही लेकिन वह सफल नहं हो से जिसके बाद दोनों ने गाली—गलौंज की और यह कहते कमरे से बाहर चले गए कि आज तो तू बच गई आखिर कब तक बचेगी। महिला ने ससुर कल्लू कुशवाह व देवर देवेंद्र कुशवाह निवासी शिव शक्ति नगर के खिलाफ कार्रवाई कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने व संरक्षण दिए जाने की मांग की।






Be First to Comment