Press "Enter" to skip to content

सूबेदार मेजर बहादुर हुए पदोन्नत, बने सहायक सेनानी दूर संचार / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में पदस्थ बहादुर सिंह नेगी को सूबेदार मेजर से सहायक सेनानी दूर संचार के पद पर पदोन्नति उपरान्त क्षेत्रीय मुख्यालय श्रीनगर के लिए कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्‍य की कामना की। बहादुर सिंह नेगी दिनांक 4 अप्रैल 1986 को बल में भर्ती हुए तथा सन् 2021 से 2022 तक सूबेदार मेजर के पद पर रहते हुए दूरसंचार वाहिनी में सूबेदार मेजर का कार्यभार कुशलतापूर्वक संभाला। बहादुर सिंह नेगी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उन अधिकारियों में शामिल है जिन्हें उच्चतुंग मेडल, पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल आदि से सम्मानित किया गया है। बल एवं दूरसंचार वाहिनी में उनकी विशिष्‍ट सेवाओं को देखते हुए उनके विदाई समारोह में बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य जवान मौजूद रहें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!