शिवपुरी। शिवपुरी की सोनम ने अपने पति पर मारपीट कर जिंदगी से बेदखल करने का आरोप लगाया हैं, इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। महिला का कहना है, उसके पति का मन अब उससे भर गया है, पति हर रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कुछ दिन पहले पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
विवाहित महिला सोनम लोधी ने बताया कि उसके ताऊ की लड़की की शादी ग्राम नांद के रहने वाले युवक से हुई थी, जहां उसे कछउआ का रहने वाला रतिराम लोधी मिला था, रतिराम से उसकी फोन पर बात होने लगी, उसने जीवन भर खुश रखने की कसमें खाई थी, जिसके बाद उसने अपने पिता जयकुमार लोधी के मर्जी के ख़िलाफ़ प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) कर ली थी। शादी के शुरुआती साल में उसके पति ने बहुत अच्छे से रखा, इस दौरान उसे 2 बच्चे भी हुए लेकिन कुछ समय पहले पति शराब पीकर उसे पीटने लगा।
सोनम का कहना है कि पति अन्य किसी युवती के संपर्क में है, जिससे वह शादी भी करना चाहता है। यही वजह है कि वह उसे अपने जीवन से निकालना चाहता है। पति ने उससे दहेज की कोई भी मांग नहीं की है, उसकी सास भी अपने बेटे का सहयोग इस बात के लिए नहीं कर रही है इसके बावजूद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। यही वजह है कि उसने कुछ दिन पहले उसे शराब पीकर जमकर मारा, जिसके बाद घर से निकाल दिया, अब वह अपने मायके रह रही है महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है और न्याय चाहती है।






Be First to Comment