सुनील रजक शिवपुरी. मतदान की तारीख नजदीक आते-आते लगातार प्रत्याशियों का जनसंपर्क जोरों से चल रहा हैं वही लगातार जनता के बीच प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं बताना होगा कि लगातार इस बार कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने बगावत कर के मैदान में अपना कदम रखा है वही निर्दलीय प्रत्याशी भी लगातार जोरों से जनसंपर्क में लगे हुए हैं कारण यह रहा कि पार्टी से कुछ लोगों को टिकट न मिल पाने के चलते यह निर्दलीय मैदान में उतरे हैं
वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र रावत
वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजेंद्र रावत ने भी अपने पैर मैदान में जमा दिए हैं वहीं लगातार जनसंपर्क भी लोगों ने करना शुरू कर दिया है बताना होगा कि गजेंद्र रावत को भी जनता का समर्थन मिल रहा हैं.
वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप तोमर
वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर संदीप तोमर ने भी अपना पैर मैदान में रखा हैं बताना होगा कि संदीप तोमर ने कोरोनाकाल में जब लोग अपने घरों में सो रहे थे एवं जब परिवार वाले भी आपस में एक दूसरे से मिलने से कतरा रहे थे तब लोगों के बीच जाकर संदीप तोमर और उनकी टीम ने राशन लोगों को मुहैया कराया वहीं कोरोनाकाल में एंबुलेंस की सेवा भी फ्री में दी बताना होगा कि संदीप तोमर एक मिलनसार व्यक्ति हैं इसी कारण उन्हें जनता का लगातार जनसंपर्क के दौरान अपार समर्थन मिल रहा है संदीप सिंह तोमर कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं से भी जुड़े हुए हैं इसी कारण कोरोनाकाल में उन्होंने एंबुलेंस की सेवा फ्री दी थी सब लोग एक दूसरे से डर रहे थे तब भी उन्होंने अपना लोगों को समझा और लोगों के समर्थन में मैदान में उतरे थे. जनता को एक सच्चे जनसेवक के रूप में उनके प्रति कार्य करने वाले लोग चाहिए जो सभी गुण संदीप तोमर में मौजूद हैं इसी कारण लगातार जनता उन्हें प्यार दे रही और जनसंपर्क के दौरान बच्चे बूढ़े और बुजुर्ग सभी संदीप तोमर की कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समर्थन भी दे रहे हैं.






Be First to Comment