शिवपुरी। शिवपुरी माधव नेशनल पार्क में बाघों के लिए भरपूर भोजन है। पार्क में मौजूद वन्य प्राणियों की गणना के आधार पर खुलासा हुआ है कि यहां हर 1 वर्गकिमी में 34 शाकाहारी वन्य जीव मौजूद हैं। इसी के साथ पार्क में टाइगर लाने का रास्ता भी साफ हाे गया है। अब फ्री रेंज में 3 बाघ लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसलिए बलारी के जंगल में 4-4 हेक्टेयर के दो बाड़े बनाए जा रहे हैं। माधव नेशनल पार्क की पूर्व रेंज स्थित बलारी के जंगल में बाड़े बनाने का काम चल रहा है।
पार्क अधिकारियों ने बताया कि जल्द बाड़े बनाकर तैयार कर लेंगे, उसी के साथ दो टाइग्रेस और एक टाइगर लाने की तारीख भी तय हो जाएगी। इन बाड़ों में बाघों को 8 से 10 दिन तक रखकर नेशनल पार्क के माहौल में ढाला जाएगा। इसके बाद बाघों को खुला छोड़ देंगे जो नेशनल पार्क के किसी भी हिस्से में स्वच्छंद घूमेंगे और भोजन के लिए शाकाहारी वन्य जीवों का शिकार आसानी से कर सकेंगे।
दूसरी टाइगर सफारी के लिए भी तरफ भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ इनवायरमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज सेंट्रल जू अथॉरिटी के सचिव ने 4 जुलाई को लेकर जारी कर दिया है। अब टाइगर सफारी का काम शुरू करने के लिए रास्ता साफ हो गया है।






Be First to Comment