शिवपुरी/ जिले के पिछोर जनपद के ग्राम पंचायत बिलरई में आज वीरेंद्र सिंह परमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया विते रोज पिछोर थाना पुलिस ने बीरेंद्र सिंह परमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उल्लेखनीय है कि तहसील पिछोर के ग्राम बिलरई में पंचायत निर्वाचन 2022 द्वितीय चरण का मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना के दौरान ग्राम बिलरई निवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हरनाम सिंह परमार द्वारा मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया में भी उत्पाद मचाते हुए अपने साथियों के साथ पीठासीन अधिकारी, कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई थी एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस बल पर भी पथराव कर दिया था।
जिसके बाद आज तहसील पिछोर के ग्राम बिलरई में अवैध अतिक्रमण के संबंध में राजस्व एवं पुलिस बल द्वारा कार्यवाही कर लगभग 2000 वर्ग फीट से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हरनाम सिंह परमार निवासी ग्राम बिलरई तहसील पिछोर द्वारा ग्राम बिलरई स्थित शासकीय भूमि पर लगभग 2000 वर्ग फीट पर बिना अनुमति पक्का भवन निर्माण कर शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। जिसे आज प्रशासन ने मुक्त करा लिया है।
पहले निकाला जुलूस फिर भेजा जेल, अब हटाया अतिक्रमण
पंचायत चुनाव में व्यवधान पैदा करने वाले प्रशासन ने वीरेंद्र सिंह परमार को विते रोज गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाल वीरेंद्र को जेल भेज दिया था और आज प्रशासन ने वीरेंद्र परमार का मकान गिराकर सरकारी कब्जे की जमीन को मुक्त करा लिया। इस पूरी कार्रवाई में मौके पर प्रभारी एसडीएम अखिलेश शर्मा प्रभारी तहसीलदार ज्योति लक्षकार एसडीओपी दीपक सिंह तोमर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर सीएमओ राघवेंद्र सिंह आदि सभी प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे।






Be First to Comment