शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ततह आने वाले राधारमण मंदिर के पास नाई गली में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना दिया। चोर यहां से करीबन 90 हजार रूपए के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिए। घटना के समय घर मालिक अपनी पत्नी के साथ मां को लेने ग्वालियर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो चोरी का पता चला।
फरियादी ध्रुव पुत्र स्व. हरी उपमन्यु 47 वर्ष निवासी राधारमण मंदिर के पास नाई गली पुरानी शिवपुरी ने बताया कि 2 जुलाई को वह अपनी पत्नी रितु उपमन्यु के साथ शाम 5 बजे के लगभग कार से ग्वालियर मां को लेने गए थे। रात हो जाने के कारण वह ग्वालियर में रूक गए। सुबह छोटे भाई दीपक ने फोन पर बताया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान फैला पड़ा है। जिस पर तुरंत शिवपुरी आया और घर के अंदर जाकर देखा तो गोदरेज की दो अलमारी व ब्रीफकेस व एक लोहे का बॉक्स टूटा हुआ पड़ा था। घर से कैनन कंपनी का कैमरा, सोने की अंगूठी, सोने के टॉक्स, चांदी की पायल व नकदी 60 हजार कुल कीमत 90 हजार रूपए का सामान गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका—मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment