शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिलपुरा में खेत जोतने पर पति—पत्नी की मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी मनोज यादव पुत्र लखन यादव 35 साल निवासी मजरा चिथाई ग्राम सिलपुरा ने बताया कि बीते रोज वह अपने खिरान वाले खेत पर था तभी वहां सीताराम यादव, भरत यादव दोनो आए और बोले कि तूने खेत क्यो जोता है जिस पर मैने कहा कि उसने अपनी जमीन जोती है इसी बात को लेकर दोनों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो दोनों ने लात—घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख मुझे बचाने पत्नि सुखदेवी आई तो उसकी भी मारपीट कर दी। मौके पर शिशुपाल यादव, बकील यादव निवासी चिथाई ग्राम सिलपुरा आ गए जिन्होंने बीच—बचाव किया। जाते—जाते दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment