Press "Enter" to skip to content

दो घरों में निकला घोड़ा पछाड़ सांप, घर के सदस्यों में मचा हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के अशोक बिहार के रहने वाले पुरुषोत्तम धाकड़ सहित शांति नगर के रहने वाले अनिल सरीन के घर पर एक ही नस्ल के दो सांप निकलने से परिजनों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई सांप निकलने की सूचना तत्काल माधव राष्ट्रीय उद्यान के रेस्क्यू दल को दी गई मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल के सदस्य दाताराम आर्य और नरेंद्र ओझा ने मिलकर दो अलग-अलग घरों में निकले हुए सांपों का रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू दल के सदस्य दाताराम आर्य ने बताया कि अशोक विहार और शांति नगर में निकले दोनों सांप की नस्ल घोड़ा पछाड़ है यह दोनों साथ बेहद ही जहरीले होते हैं। दोनों घोड़ा पछाड़ सांपों का रेस्क्यू कर लिया गया अशोक बिहार कॉलोनी में निकले हुए सांप की लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट की थी वही शांति नगर में निकले हुए सांप की लंबाई सात फीट की थी दोनों घोड़ा पछाड़ सांप का रेस्क्यू किया गया है अब उन्हें सुरक्षित नेशनल पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!