पिछोर। भारतीय स्टेट बैंक शाखा पिछोर में एक ही दिन में दो ग्राहकों के अज्ञात महिलाओं ने ब्लेड से बैग काट दिए। हालांकि 8.50 लाख रु. कैश चोरी जाने से बच गया है। सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं मुंह से ब्लेड निकालकर बैग काटती दिख रहीं हैं। एक ग्राहक ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गल्ला व्यापारी गौरव गुप्ता निवासी पुराना गल्ला मंडी पिछोर ने 1 जुलाई को एसबीआई ब्रांच से 7 लाख रु. कैश निकाले और बैग में रख लिए। बैंक से बाहर निकले और देखा तो बैग कटा निकला, हालांकि 7 लाख रु. यथावत रखे मिले। 1 जुलाई को सौम्या पुत्री विनोद रहोरा निवासी खटीक मोहल्ला पिछोर ने भी 1.50 लाख रु. कैश निकाले और बैग में रख लिए। बैंक से बाहर निकली तो देखा कि बैग कटा हुआ है। लेकिन डेढ़ लाख रु. बैग से चोरी नहीं जा सके। एक साथ दो घटनाएं होने से लोगों में खलबली मच गई।
मुंह में ब्लेड छिपाकर लाईं थी महिलाएं व्यापारी गौरव गुप्ता ने बैग कटने पर तुरंत बैंक अफसरों से बातचीत की। फुटेज देखी तो दो महिलाएं मुंह से ब्लेड निकालकर बैक काटती दिख रहीं हैं। दोनों ही घटनाओं में महिलाएं सफल नहीं हो सकीं। सीसीटीवी फुटेज मांगने पर बैंक अधिकारियों ने इनकार कर दिया। गौरव ने पिछोर थाने में शिकायत कर दी है। इससे पहले तीन घटनाएं भी हो चुकी हैं। नाराज व्यापारी सामूहिक ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं।

बैंक से कैश ले जाते वक्त दो ग्राहकों के बैग काटे, 8.50 लाख रु. चोरी होने से बचे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment