Press "Enter" to skip to content

युवक को सांप ने डसा, परिजनों ने की अनदेखी, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोटा में घर में सो रहे एक युवक को सर्प ने डस लिया। मामले को लेकर परिजनों ने अनदेखी कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोटा गांव के रहने बाला 40 वर्षीय महेश आदिवासी पुत्र रामजीलाल आदिवासी अपने कच्चे मकान में जमीन पर सोया हुआ था इसी दौरान रात्रि में करीबन तीन बजे विस्तर के पास में रखे बक्से के नीचे से निकल कर एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

गुड्डाराम ने बताया कि महेश सांप के काटने के बाद स्वास्थ्य था जिसे रात के समय परिजन देखते रहे थे परंतु से किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई मौके पर पहुँचे जानकारों ने भी महेश को स्वस्थ बताया इसी दौरान जहरीले सांप को भी पकड़ कर जंगल में रात के समय ही छुड़वा दिया गया। परंतु एकाएक महेश बेहोश हो गया आनन-फानन में महेश की बिगड़ी तबीयत को देखते हुए शिवपुरी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!