Press "Enter" to skip to content

बीजेपी दामन थाम रहे कांग्रेसी प्रत्याशी, मैंडेट मिलने के बाद भी बदल रहे पार्टी / Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेसियों का लगातार पार्टी छोड़ने का क्रम चल रहा है। इसी क्रम में आज नगर परिषद बैराड़ के कांग्रेस प्रत्याशी राधे राठौर ने भाजपा का दामन थाम दिया है और प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद नरवर के लिए कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 11 से राधे राठौर को अपना प्रत्याशी चुना था परंतु आज कांग्रेस के प्रत्याशी होने के बावजूद राधे राठौर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली राधे राठौर ने भाजपा की सदस्यता राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राज खेड़ा एवं मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल के समक्ष ली।

इससे पहले बैराड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 9 से मनीष नामदेव को अपना प्रत्याशी बनाया था जिसने अपना नामांकन दाखिल ही नहीं किया इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 14 से नामांकन फॉर्म खींचने की आखिरी तारीख को कांग्रेस की ओर से बनाए गए प्रत्याशी ने अपना फार्म वापस ले लिया था और आज वार्ड क्रमांक 11 से घोषित कांग्रेसी प्रत्याशी राधे राठौर ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए पूरन राठौर का समर्थन कर दिया। इसी प्रकार पोहरी नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 7 से बनाई गई कांग्रेस प्रत्याशी साहिबा अंसारी पत्नी परवेज अंसारी ने कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

यह बोले सुरेश धाकड़
बैराड़ पहुंचे राज्य मंत्री एवं पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के सपने को पोहरी विधानसभा में साकार किया जा रहा है यहां हर रोज कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं मंत्री सुरेश राठखेड़ा का कहना था कि वह हर रोज कांग्रेस का 1 विकेट गिराने में काम करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!