Press "Enter" to skip to content

पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बागी उम्मीदवारों को भाजपा ने किया 6 साल के लिए निष्कासित / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम व मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत जगदीश–सोमवती यादव प्रदेश कर्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा, जसवंत रजक नगर सह कार्यालय मंत्री, श्वेता तरूण अग्रवाल भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक, अरविंद ठाकुर नगर मंडल शिवपुरी कार्यालय मंत्री, संजय राठौर शिवपुरी मंडल उपाध्यतक्ष, नीतू बाथम जिला मंत्री महिला मोर्चा, रेखा गब्बनर परिहारमंडल उपाध्यतक्ष पुरानी शिवपुरी, सुरेंद्र रजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक, कविता रजक मंडल उपाध्यक्ष, दीपेश फण्नींस जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी, मथुरा प्रजापति वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मदन शेजवार पूर्व पार्षद, शंकर खटीक जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा, जसराम धाकड भाजपा नगर मंत्री, राजकुमारी कुशवाह मंडल मंत्री, गौरव सिंघल कार्यकर्ता, गजेंद्र सेन, कल्पना पारस जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा को निष्कासन पत्र जारी कर दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!