शिवपुरी। शहर के गुरुद्वारा चौक के बीचों बीच जमीन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देख वाहन चालक अचंभे में पड़ गए। आग की लपटें उठती देख लोग वीडियो बनाने लगे। यह बात तेजी से पूरे शहर में फैल गई। नगर पालिका की दमकल आई और आग बुझा दी।
इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग लगने के कारण माधव चौक तक धुंआ फैल गया। आग किस कारण लगी, इस बात का पता नहीं चल पा रहा है। करीब दस मिनट तक यह सिलसिला चला। कोई सिग्नल केबल जलने तो कोई सीवर चेंबर से गैस रिसाव से आग के कयास लगाता नजर आया।






Be First to Comment