Press "Enter" to skip to content

चार को सुरवाया और 5 को सतनवाड़ा में ग्राम न्यायालय / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी। न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी श्वेता मिश्रा ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। इसके तहत 4 जुलाई को ग्राम पंचायत सुरवाया, 11 जुलाई को ग्राम पंचायत सिरसौद में एवं 18 जुलाई को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में तथा 5 अगस्त को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।

तथा 22 अगस्त को ग्राम पंचायत सुरवाया, 29 अगस्त को ग्राम पंचायत सिरसौद में एवं 9 सितम्बर को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में, 19 सितंबर को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में तथा ग्राम पंचायत भवन 26 सितम्बर को ग्राम पंचायत सुरवाया में ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!