Press "Enter" to skip to content

बिजली बिल का फर्जी नोड्यूज लगाने वाले सरपंच प्रत्याशी की जांच पहुंची कलेक्टर के पास / Shivpuri News

शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आवश्यक नोड्यूज प्रमाण पत्र के लिए जिले के कई ग्राम पंचायतों के उम्मीदवारों ने बकाया राशि जमा किए बिना ही नोड्यूज ले लिया। इसका ज्वलंत उदाहरण शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिल्लारपुर में सामने आया था।

ग्राम पंचायत सिल्लारपुर में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे मुरली लोधी पर बिजली कंपनी का लगभग 4 लाख रूपए का बिजली बिल बकाया है। इसके बावजूद इनको बिजली कंपनी द्धारा नो ड्यूज जारी कर दिया है। जिस पर इन्होंने अपना फार्म जमा कर दिया। वहीं संबंधित चुनाव अधिकारी ने जांच कर इनको मेनडेट भी जारी कर दिया। जब इस बात की खबर मीडिया को लगी तो उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों का कहना था उन्होंने फार्म के साथ सभी दस्तावेज जमा किए जिस कारण उनका फार्म रिजेक्ट नहीं हुआ और उन्हें मेनडेट जारी कर दिया गया।

इनका कहना है
हमारे पास प्रत्याशी के सभी दस्तावेज आ गए थे जिसमें बिजली कंपनी का नोड्यूज भी लगा हुआ था। वहीं स्कूटनी के समय किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। मामले को लेकर कलेक्टर को जांच के लिए जानकारी दी गई है।
दिनेश शुक्ला, एसडीएम

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!