Press "Enter" to skip to content

चुनाव ड्यूटी में जा रहे मंडी इस्पेक्टर व होमगार्ड सैनिक बाइक दुर्घटना में घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस के रन्नौद तहसील में एक बाइक दुर्घटना में बदरवास में पदस्थ मंडी इस्पेक्टर व होमगार्ड सैनिक घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से पिछोर में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शरद चक्रवर्ती निवासी दतिया जो बदरवास मंडी में इस्पेक्टर है अपने साथ आकाश बाल्मीक निवासी कुम्रौआ भिंड के साथ पिछोर चुनाव ड्यूटी में बाइक से जा रहे थे। बाइक शरद चक्रवर्ती चला रहा था। तभी रन्नौद के पास गाय अचानक सामने आ गई। अचानक गाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे खेत की बाउंड्री से जा टकराई। घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना में शरद को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!