शिवपुरी। साहब…! मेरे पति ट्रक चलाने का काम करते हैं। आज से दो हफ्ते पहले वह मुंबई से ट्रक लेकर शिवपुरी आ रहे थे तभी नासिक के पास टायर फटने से ट्रक का एक्सीडेंट हो गया और मेरे पति घायल हो गए। यहां हमारे पास बचे हुए रूपए भी खत्म हो गए अब हमारे सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। हमारी मदद करें।
किंता पत्नी पप्पू जाटव निवासी बड़ौदी ने एसपी को की शिकायत में बताया कि आज से दो हफ्ते पहले उसका पति बंटी मेवाती का ट्रक लेकर मुंबई गए थे। यहां से जब वह वापस आ रहे थे तभी रास्ते में नासिक के आसपास गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी नाले में चली गई जिससे मेरे पति घायल हो गए। पति को नासिक हास्पीटल में किसी ने भर्ती करवाया। लेकिन अब हमारे पास खाने तक के लिए रूपए नहीं बचे हुए हैं वहीं रूपए के अभाव में पति का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। गाड़ी मालिक आज दिनांक तक देखने नहीं गया और न ही हमें खर्चे—पानी के लिए रूपए दिए। जब मैं बंटी मेवाती के घर रूपए मांगने गई तो गाली—गलौंज कर भगा दिया। अब हमारी स्थिति अधिक खराब हो गई है हम भूखे मर रहे हैं। इसलिए हमारी मदद की जाए।






Be First to Comment