Press "Enter" to skip to content

रात के अंधेर में मकान पर आ गिरी आकाशीय बिजली, सो रहे लोग जागे, मकान गिरता देख भागे, एक का पैर फैक्चर / Shivpuri News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डाबरदेही में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वह गिर गया। मकान गिरने से उसमें रह रहे अन्य लोग तो बचकर बाहर आ गए लेकिन एक युवक का पैर पर मकान का मलवा गिर गया जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती नारायणसिंह पुत्र बादामसिंह 50 वर्ष ने बताया कि बीती रोज बारिश हुई जिसमें आकाशीय बिजली मकान पर आकर गिर गई। आकाशीय बिजली की जोर की आवाज से उसकी नींद खुल गई। जब उसने देखा कि मकान गिरने वाला है तो उसने अन्य परिजनों को जगाया और वह सभी घर के बाहर निकलने लगे। नारायण ने बताया कि वह पीछे रह गया और उसी समय मकान गिर गया जिससे उसका पैर मलवे में दब गया और फैक्चर आ गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!