करैरा। करैरा के दबरा दिनारा गांव की विधवा महिला के संग कियोस्क संचालक द्वारा बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 2.05 लाख की धोखाधड़ी की है। महिला ने पुलिस थाने और बैंक शाखा में शिकायत करके मामले में कार्रवाई की मांग की है। पति की मौत के एवज में दो लाख रु. मिले थे। फिक्स डिपोजिट के रूप में बैंक शाखा में सुरक्षित रखने की मंशा से रखे थ्ेा। महिला का कहना है कि कियोस्क संचालक ने झांसी में 18 लाख रु. का मकान खरीदा है और वहीं रहने लगा है। विधवा महिला प्रीति यादव पत्नी स्व धर्मेंद्र यादव निवासी ग्राम दबरा दिनारा का कहना है कि उसके पति के निधन के बाद दो लाख रुपए मिले थे। बच्चों का ख्याल करते हुए इंडियन बैंक शाखा एक्सचेंज के सामने करैरा में 1 जुलाई 2020 को 1 लाख रु. की पहली एफडी कराई थी। कियोस्क संचालक द्वारा एफडी का दस्तावेज दिया था। फिर 22 जुलाई 2021 को 1 लाख 5 हजार रुपए की दूसरी एफडी कराई। फिक्स डिपोजिट का समय होने पर बैंक पहुंची तो पता चला कि एफडी फर्जी हैं। यह सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने पुलिस थाने में भी शिकायत की है। बैंक अधिकारियों को शिकायत की है।
कालीपहाड़ी का कियोस्क संचालक, मकान खरीदकर झांसी रहने लगा विधवा प्रीति यादव का कहना है कि बैंक शाखा का कियोस्क सेंटर चलाने वाले कदम यादव निवासी कालीपहाड़ी द्वारा बैंक शाखा में अधिकारियों से बातचीत कराकर एफडी कराई थी। कियोस्क संचालक ने हाल ही में 18 लाख रु. का झांसी में मकान खरीदा है और यहां काम बंद करके वहीं रहने लगा है। महिला ने बताया कि उसका 10 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है।

महिला से 2.05 लाख लेकर फर्जी एफडी थमाईं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment