करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालिका और एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में दोनों के शवों का पीएम करा कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करैरा के ग्रामबबांसगढ़ निवासी अंजली पुत्री हरिकिशन कुशवाह उम्र 15 साल सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में भैंसों को चरा रही थी तभी एकाएक वर्षा शुरू हो गई। तेज वर्षा से बचने के लिए अंजली आम के पेड़ के नीचे पनाह ले ली। इसी दौरान तेज आकाशीय बिजली कड़की और उसी पेड़ पर जा गिरी जिसके उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अंजली जब घर नहीं पहुची तो परिजनों ने उसे तलाशा इसी दौरान अंजली मृत अवस्था में आम के पेड़ के नीचे मिली। आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना इसी गांव में घठित हुई जहां जनवेद पुत्र गंपू कुशवाह उम्र 45 वर्ष की मौत भी आकाशीय बिजली गिरने के चलते हुई है। जनवेद अपने घर की छत पर था। जब बारिश शुरू हुई तो वह छत से नीचे उतरने लगा। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और जनवेद के ऊपर गिर गई जिससे जनवेद की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि दोनों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है मामला विवेचना में है।

आकाशीय बिजली गिरी:बालिका सहित बुजुर्ग की हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment