Press "Enter" to skip to content

डीजे पर बजा गाना तू मारा जाएगा, उत्साहित समर्थक ने हवा में किया फायर / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बदरवास जनपद सहित खनियाधाना जनपद में चुनाव संपन्न हुए जहां बदरवास जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए परंतु खनियाधाना जनपद में विवाद की स्थिति बनने के बाद आज मतगणना की गई। इसी दौरान खनियाधाना जनपद के ग्राम पिपरा में प्रत्याशी के जीतने पर विजय जुलूस निकाला गया इसी दौरान विजय जुलूस में शामिल हुए एक युवक के द्वारा अवैध हथियार को ना सिर्फ लहराया गया बल्कि अवैध बंदूक से फायर भी झोंक दिया गया। बंदूक से किए गए फायर का वीडियो विजय जुलूस में शामिल हुए प्रत्याशी के समर्थक द्वारा बनाया गया और उसे भूलवश सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो खनियाधाना जनपद के ग्राम पिपरा का बताया गया है जहां विजय प्रत्याशी के निकाले गए जुलूस के दौरान एक युवक ने अवैध हथियार लेकर ना सिर्फ जुलूस में उसे लहराया बल्कि हवाई फायर भी झोंके।

बामोरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपाई का कहना है कि सोशल मीडिया पर पिपरा गांव का एक अवैध हथियार से फायर करने का वीडियो उनके संज्ञान में आया है मामले की जांच की जा रही है उक्त आरोपी पर कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!