Press "Enter" to skip to content

सरपंच का चुनाव हारा प्रत्याशी पहुंचा कलेक्टर के पास, बोला पीठासीन अधिकारी ने गलत गणना कर उसको 3 वोट से हरा दिया / Shivpuri News

शिवपुरी। आज दोपहर के समय कलेक्ट्रेट आफिस पर ग्राम पंचायत घिलोंदरा से सरपंच का चुनाव लड़ रहे बृजेश कुमार राय पहुंचे। यहां एक आवेदन के माध्यम से कलेक्टर से दोबारा मतगणना कराने की मांग की गई। साथ ही आरोप लगाए गए कि पीठासीन अधिकारी ने विरोध पार्टी से मिलकर मतगणना में धांधली की है।

बृजेश कुमार राय पुत्र राजाराम राय ने आरोप लगाए हैं कि मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी द्धारा की गई गणना सही नहीं है क्योंकि गणना के समय वह व उसके एजेंट मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मुझे काउंटिंग में शाामिल होने से रोका और एजेंटों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसका कारण यह है कि विरोधी पार्टी के साथ पुलिस के अच्छे संबंध हैं। इसलिए पुलिस ने विरोधी पार्टी के मनीाम राय का पक्ष लिया। बृजेश ने बताया कि इस गणना में पीठासीन अधिकारी से लेकर सब मिले हुए हैं। गणना के समय दो से तीन बार लाइट भी बंद की गई थी तथा उसके एजेंट को मतपत्र हाथ में लेकर गिनती करने से रोा गया एवं रिजिेक्ट मतपत्रों की भी गणना नहीं करने दी। साथ ही पीठासीन अधिकारी के द्धारा मनीराम राय के एजेंट जयपाल राय को सभी प्रत्याशियों को मिले मतपत्रों की गणना की प्राप्ति दी गई एवं अन्य एजेंटों को प्राप्ति देने से इंकार कर दिया। मनीराम को धांधली कर 3 वोटों से जिताया गया है। इसलिए ग्राम पंचायत घिलोंदरा के सरपंच पद की सीरियल नंबर के साथ रिकाउंटिंग करवाने की मांग बृजेश ने कलेक्टर से की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!