शिवपुरी। शहर के माधव चौक पर लुकवासा के एक युवक का दो लोग पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 10 हजार रूप थे जिसे वह अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए लाया था। मामले को लेकर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
आनंद पुत्र स्व. बाबूलाल जैन निवासी लुकवासा तहसील कोलारस ने बताया कि बुधवार को शाम 4:40 बजे वह माधवचौक चौराहा पर था। उसी दौरान पीछे से दो युवक जिसमें एक के पास बाइक एवं एक युवक पहले से ही खडत्रा था। मेरे से एक युवक टकरा गया इसके बाद दूसरा भी वहीं मुझसे टकरा गया और वह दोनों उससे मुंहवाद करने लगे। इसी दौरान उसकी पेंट की पीछे की जेब में रखे पर्स को जबरदस्ती छीन लिया और उक्त लोग वहां से कमलागंज की साइड भाग गए। मेरे पर्स में 10 हजार रूपए थे। इन रूपयों से वह अपने पुत्र कृषा जैन जो कि सुखदेव अस्पताल में भर्ती है इलाज कराने आया था। इसलिए मामले में कार्रवाई कर उक्त बदमाशों को पकड़ा जाए।

धक्का—मुक्की कर लुकवासा के युवक का ले गए 10 हजार रूपए से भरा पर्स / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment