Press "Enter" to skip to content

किशोर लापता, पुलिस तलाश में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस तहसील के ग्राम रिजौदा में रहने वाला एक किशोर 12 जून को अपने घर से बिना बताए कहीं लापता हो गया है। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने लुकवासा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है तथा सभी थानों में सूचना भिजवाई है। किशोर के परिजनों ने बताया ​जिस दिन उनका पुत्र लापता हुआ था उस दिन वह लाल रंग की शर्टी, नीले रंग का पेंट पहने हुए था। वहीं परिजनों ने बताया कि अगर उनके पुत्र का कोई भी पता देता है तो उसे पुरस्कार दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!