
शिवपुरी। शहर के मेडीकल कॉलेज के पास अतिक्रमणकारियों द्धारा अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण कर लिया है। इस बात की शिकायत नगर पालिका सीएमओ शैलेष अवस्थी व यातायात प्रभारी रणवीर यादव के पास पहुंच रही थी। जिस पर आज यातायात प्रभारी व नपा सीएमओ ने मौके का मुआयना किया। यहां देखा तो मेडीकल कॉलेज के सामने आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिस पर नपा सीएमओ व यातायात प्रभारी द्धारा दुकानदारों को समझाईश दी और कहा कि वह 24 घंटे के अंदर अपना अतिक्रमण हटा लें नहीं तो प्रशासन को अतिक्रमण हटाना पड़ेगा।






Be First to Comment