Press "Enter" to skip to content

दो बाइक सवार 4 बदमाश सेल्समैन‎ का रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे‎ / Shivpuri News

करैरा‎। करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी क्षेत्र‎ में करैरा से दतिया बाइक से लौट रहे‎ मोटर पंप के सेल्समैन को रोककर दो‎ बाइक सवार 4 बदमाशों पहले उसे‎ गिराया और फिर कट्टा अड़ा कर बैग‎ छीन कर गए। बैग में 31 हजार‎ रुपए,एक मोबाइल,गाड़ी व स्वंय के‎ कागज थे। पुलिस ने केस दर्ज कर‎ बदमाशों की तलाश शुरु कर दी।‎ जानकारी के अनुसार फरियादी‎ राघवेंद्र सिंह(30) सगुन सिंह जादौन‎ निवासी ग्राम नयागांव गाट्री थाना‎ धीरपुरा जिला दतिया ने पुलिस को‎ बताया कि वह सबमर्शीबल मोटरों का‎ सेल्समैन हूं। 27 जून सोमवार को में‎ मनोज मशीनरी, न्यू मशीनरी, गुप्ता‎ मशीनरी से 23 हजार रुपए लेकर‎ करैरा से दतिया अपनी स्प्लेंडर मोटर‎ साइकिल से जा रहा था। शाम 4 बजे‎ के करीब जैसे ही मैं काली पहाड़ी‎ अवध होटल के आगे हाईवे सड़क पर‎ पहुंचा तभी पीछे से दो अपाचे मोटर‎ साइकिलों आई दोनों पर दो-दो व्यक्ति‎ बैठे थे। दोनों ने मोटर साइकिलें मेरी‎ अगल-वगल लगा दी और मोटर‎ साइकिल पर बैठे व्यक्तियों ने मेरे‎ ऊपर कट्टा अड़ा कर रोकने को कहा।‎ इन दौरान में मोटर साइकिल से गिर‎ गया। जिससे मेरे बाएं हाथ में चोट‎ आई। फिर उन लोगों ने मेरा बैग छीन‎ लिया और मोटर साइकिल से करैरा‎ की तरफ भाग गए। मेरे बैग में 23‎ हजार रुपए तथा अलग से 8 हजार‎ रुपए तथा एक मोबाइल रियल मी नोट‎ रखा था। गाड़ी में मेरे कागजात रखे‎ थे। दोनों मोटर साइकिलें सफेद रंग की‎ थीं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!