शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चमरौआ में पानी भरने के विवाद पर महिला की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादिया नीरज लोधी पत्नि गब्बर सिह लोधी 24 साल निवासी मजरा डगरिया ग्राम चमरौआ ने बताया कि बीते रोज सुबह करीव 11 बजे की बात है वह सुरेश के घर के सामने लगे हैण्डपम्प पर पानी भरने के लिये गई थी। जब वह पानी भरकर वापस आ रही थी तभी वीकेश लोधी व सुरेश लोधी दोनो आए और मेरे से बोले कि तू हैण्पम्प पर पानी भरने क्यो आती है मैने कहा कि सरकारी हैण्पम्प है। इसी बात को लेकर दोनों गाली—गलौंज करने लगे और धक्का दिया जिससे मेरे पानी के बर्तन गिर गए। दोनों ने लातघूसो से मारपीट की जिससे शरीर में कई जगह चोट आई। घटना के बाद वह थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment