शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के टेकरी पर चाट—पकौड़ी की स्टाल पर रखे गैस सिलेंडर में सुबह 10:30 बजे अचानक आग लग गई। इस आगजनी में 3 लोग पिता—पुत्र व पत्नी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह टेकरी पर समासे बनाने की स्टाल पर चाट का सामान तैयार हो रहा था। इसी दौरान सिलेंडर की लेजम लीक हो गई और उसने आग पकड़ ली। इस घटना में मौके पर काम कर रहे सोहन मित्तल, प्रिंस मित्तल, विमला मित्तल गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां बता दें कि घटना में सोहन लगभग 40 प्रतिशत, प्रिस 20 प्रतिशत और विमला मित्तल लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई है। गंभीर हालत के चलते विमला को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।






Be First to Comment