शिवपुरी। जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदतन अपराधी को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित किया है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार आदतन अपराधी अन्नी उर्फ अनिल शर्मा निवासी झांसी तिराहा के पास कृष्ण पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित किया गया है।
यहां बता दें कि अनिल शर्मा ने वार्ड क्रमांक 3 से पार्षद पद के लिए अपनी पत्नी का नामांकन दाखिल किया था। इसी वार्ड से भाजपा की ओर से भानू दुबे की पत्नी ने भी इसी वार्ड से अपना नामांकन भरा था। इसी दौरान अनिल शर्मा पर प्रशासन ने कई अपराध निकाल दिए जिसमें से कुछ नए व कुछ पुराने थे। इसी आधार पर पूर्व उपाध्यक्ष नपा के घर पर जिला बदर का पर्चा चिपका दिया और आज कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर घोषित कर दिया।






Be First to Comment