शिवपुरी। साहब…! मेरे ससुरालीजन अवैध शराब बनाने का काम करते हैं। जब मैंने ऐसा करने से रोका तो मेरी व बच्चों की बुरी तरह मारपीट कर दी। मैं जैसे—तैसे अपनी व बच्चों की जान बचाकर मायके आ गई। वहीं ससुरालीजन व पति मुझे शादी के बाद से ही प्रताडित कर रहे हैं और दहेज में 1 लाख व एक बाइक लाने की बात कहकर मारपीट करते हैं। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
एसपी को दिए आवेदन में कृष्णा पत्नी लाखन रजक निवासी गाम तिघरा थाना छर्च ने बताया कि 27 जून को रात में करीब 1:30 बजे उसके पति लाखन रजक एवं सास मुन्नी रजक, ससुर आशा रजक कच्ची शराब बना रहे थे जब मैंने शराब बनाने से इंकार किया तो मेरी व बच्चों की बुरी तरह मारपीट कर दी। जैसे—तैसे मैं अपने बच्चों के साथ जान बचाकर मायके आ गई। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं और मायके से 1 लाख व बाइक लाने की बात कहते हैं न देने पर घर में रखने से मना कर रहे हैं। वहीं मेरी नंदे भी मुझे परेशान करती हैं। मैंने मामले को लेकर छर्च थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मैं आपके पास आई हूं मेरी मदद करें और मेरे ससुरालियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment