शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चौका में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद धतूरा का बीज खा लिया जिससे उसी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती लक्ष्मी जाटव के पति प्रभांशु कमल निवासी ग्राम चौका करैरा ने बताया कि बीते रोज उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। पत्नी ने यह बात मायके में बता दी। जिस पर महिला के पिता व भाई प्रभांशु के घर आए और उसकी मारपीट कर दी। इसी दौरान गांव वालों ने मामले को सुलझाया। जिस पर महिला के पिता व भाई वहां से चले गए लेकिन वह करैरा थाने में प्रभांशु की एफआईआर करवा आए। जिस पर प्रभांशु आज सुबह करैरा थाने गया था और उसके पिता चुनाव में चले गए। वहीं माता खेत पर थी। इसी दौरान लक्ष्मी जाटव ने धतूरे का बीज खा लिया। जब यह बात परिजनों को पता चला तो लक्ष्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment