Press "Enter" to skip to content

शिक्षा विभाग नहीं कर रहा स्कूल की सामग्री जमा, शिक्षक पहुंचा जन सुनवाई में / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में भरत कुमार भार्गव प्रवाचक, डाइट शिवपुरी पूर्व प्राचार्य शाउमावि मुढेरी ने बताया ​कि वह अपनी पूर्व संस्था शाउमावि मुढेरी शिवपुरी की शेष सामग्री जमा करना चाहता हूं। इससे पहले 90 प्रतिशत सामग्री संबंधित प्रभारी महावीर दीक्षित को सौंप दी थी। मुझे विभाग से एक पत्र जारी किया गया जिस पर हठ धर्मिता का आरोप लगाया गया जो कि गलत है। इसका जबाव भी मैंने दे दिया था। लेकिन इसके बाद कारण बताओ नोटिस दे दिया जिसका जबाव मैंने नहीं दिया। मैंने कई बार कोशिश की लेकिन वहां के प्रभारी प्राचार्य मेरा फोन नहीं उठाते और कहते हैं वरिष्ठ अधिकारी निर्देश देंगे तब वह सामग्री लेंगे। इसलिए मामले में कार्रवाई करवाई जाकर सुनवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!