शिवपुरी। बिजली की अघोषित कटौती, कम वोल्टेज के कारण नक्षत्र कॉलोनी के रहवासी परेशान बने हुए हैं। इस कॉलोनी को लवलेश जैन उर्फ चीनू ने काटा था लेकिन मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। यहां के रहवासी बिजली सहित अन्य समस्याओं से परेशान है। इसको लेकर आज वह जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।
जनसुनवाई में धर्मेंद्र साहू, गोलू सखलेचा, दीपक दुबे, राहुल धाकड़, सुनील धाकड़, नीतिन शमा्र, एके चतुर्वेदी, अशोक शर्मा, जेके गुप्ता ने बताया कि हम नक्षत्र कॉलोनी ग्वालियर वायपास पर रहते हैं। इस कॉलोनी में बिजली का वोल्टेज सही नहीं आता, चाहे जब अघोषित कटौती हो जाती है। इस समस्या से हम पिछले 6 वर्ष से जूझ रहे हैं। मामले को लेकर आज से एक माह पहले बिजली विभाग में आवेदन भी दिया था लेकिन हल नहीं निकला। इसलिए हमारी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करवाएं।






Be First to Comment