Press "Enter" to skip to content

बाउंड ओवर उल्लंघन पर एक‎ को 11 महीने के लिए जेल भेजा‎ / Badarwas News

बदरवास‎। ग्राम पंचायत खजूरी में मतों की गणना‎ के वक्त एक व्यक्ति ने विवाद खड़ा‎ कर दिया। संबंधित व्यक्ति को पहले‎ ही बाउंड ओवर किया जा चुका था।‎ चुनाव में विवाद की स्थिति पैदा करने‎ पर रिटर्निंग ऑफिसर बदरवास ने‎ बाउंड ओवर आदेश का उल्लंघन‎ करने पर व्यक्ति को 11 माह 15 दिन‎ के लिए जेल भेज दिया है।‎ बदरवास की ग्राम खजूरी पोलिंग‎ पर उदय भान सिंह यादव ने‎ मतगणना के दौरान विवाद खड़ा‎ कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया‎ कि बदरवास तहसीलदार प्रदीप‎ भार्गव ने 11 महीने 15 दिन के लिए‎ उदय भान सिंह को जेल भेज दिया।‎ बता दें कि बामौर में भी मतदान‎ केंद्र पर वोटिंग को लेकर विवाद‎ खड़ा हो गया। सुबह से ही मतदान‎ पर्ची, वोट डालने, फिर मत गणना‎ को लेकर विवाद हो गया। इस‎ कारण संबंधित के खिलाफ कार्रवाई‎ करना पड़ी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!