शिवपुरी। यातायात विभाग द्धारा आज लगभग आधा सैकड़ा बाइक चालाकों पर चालानी कार्रवाई की है। यातायात विभाग द्धारा शहर के विभिन्न चौक—चौराहों पर पाइंट लगाए और तीन सवार बैठालकर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की है।
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि उन्हें एसपी राजेश सिंह चंदेल से शहर में तीन सवारी बैठाकर घूमने वाले मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस ने माधव चौक झांसी तिराहा पोहरी चौराहा एमएम हॉस्पिटल सहित शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पॉइंट लगाकर एक साथ चेकिंग अभियान चलाया था जिसमें कई बाइक चालक तीन सवारी बैठाकर घूमते हुए मिले जिन्हें जप्त कर यातायात थाने ले जाया गया। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि इस समय आचार संहिता लागू है और लोग प्रचार प्रसार के लिए एक ही बाइक पर ज्यादातर तीन लोग सवार होकर घूम रहे हैं जिन पर भी आगामी समय में भी इसी प्रकार से कार्यवाही की जाएगी।
46 के काटे चालान
यातायात थाने पर तीन सवारी बैठाकर घूमने बाले बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की यातायात थाने पर लगभग 46 मोटरसाइकिल को जप्त किया गया था सभी बाइक चालकों पर 500 रु की चलानी कार्यवाही की गई।






Be First to Comment