Press "Enter" to skip to content

पोहरी में अचानक पेड़ से फूट पड़ी जलधारा, लोग करने लगे पूजन—अर्चन / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर पोहरी क्षेत्र से आ रही है। यहां आज सुबह एक पेड़ से अचानक जलधारा बहने लगी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसको देखा और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने जयकारी लगाने शुरू कर दिए और पेड़ से निकली जलधारा का पूजन—अर्चन करने लगे।

जानकारी के अनुसार पोहरी नगर के मुख्य बाज़ार के ब्लॉक रोड़ पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों शीशम के पेड़ से पानी वहता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने करीब से जा कर देखा तो उनमें स्वच्छ जल की धारा वह रही थी। जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसी ने इसे चमत्कार बताया, किसी ने गंगा मैया की माया, पेड़ से जल धारा वहने की खबर पोहरी नगर में आग की तरह फैल गई। लोगों ने वहती जल धारा की पूजा अर्चना करते हुए गंगा मैया के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। गोपी जाटव का कहना कि वह सुबह से देख रहे है कि पेड़ से निकलता पानी बंद नहीं हुआ है गोपी जाटव ने इसे गंगा माई का चमत्कार बताया है। कुछ लोगों ने बताया कि यह पेड़ सालों पुराना है हो सकता है कि इसकी जड़ें खोखली हो गई हो जिसमें से यह जलधारा बह रही हो क्योंकि पेड़ के आसपास पानी की पाइन लाइन बिछी हुई है हो सकता है कोई पाइपलाइन लीक हो गई हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!