शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णपुरम कॉलोनी में चोरों ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के भाई गजेंद्र रघुवंशी पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह रघुवंशी के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोर गजेंद्र रघुवंशी के घर से 7 लाख 52 हजार रु चोरी करके ले गए।
सिटी कोतवाली थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे गजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि वह बदरवास जनपद अंतर्गत उनके ग्रह ग्राम गिंधोरा मतदान करने अपनी पत्नी के साथ गए हुए थे वह बीते रोज 25 जून को दोपहर 1:30 बजे अपने कृष्णपुरम कॉलोनी स्थित मकान से गांव के लिए रवाना हुए थे जहां मतदान करने के बाद वह अपने वापस घर लगभग 8:30 बजे पहुंचे थे घर का दरवाजा खोल कर देखा तो उनका एक कमरा खुला हुआ था अलमारी भी खुली हुई पड़ी थी और अलमारी में रखा हुआ बे कमरे में पड़ा हुआ था गजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बैग में 7 लाख 52 हजार रु रखे हुए थे जिनको चोर चुरा कर ले गए।






Be First to Comment