Press "Enter" to skip to content

नशा एक बीमारी है और हमे नशे से लड़ना है ना की नशा करने वाले से : तोमर / Shivpuri News

नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर स्वंसेवको युवाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस

शिवपुरी। नशा एक बीमारी है और हमे नशे से लड़ना है ना की नशा करने वाले से। नशा करने वाला भी एक आम आदमी की तरह ही होते है जो नशे की बीमारी से ग्राषित होते है और इसका इलाज संभव है। यह बात युवाओं से प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केंद्र खिन्नी नाका पर नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर केंद्र के संचालक संचालक अगम तोमर ने कही।

तोमर ने युवाओं से आग्रह किया जितना हो सके सभी को नशे से दूर रहने की सलाह दें।कार्यक्रम का संचालन निकेतन शर्मा ने किया। अंत में सभी नशे से ग्रशित लोगो को शिवानी शर्मा द्वारा सपथ दिलाकर यह वादा लिया की आज से न नशा करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रद्युमन गोस्वामी, शिवानी शर्मा, वर्षा शाक्य, तान्या शिवहरे, सुहानी धाकड़, आकाश धाकड़, आयुष सोनी, अयांश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!