Press "Enter" to skip to content

मतगणना के दौरान दो गुटों में पथराव, दो ग्रामीण कुएं में गिरकर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना जनपद के तहत आने वाले ग्राम वनखेड़ा शंकरपुर में शनिवार के दिन मतगणना शुरू होने से पहले दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों ही ओर से पत्थरवाजी हुई जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। इसी दौरान भगदड़ में दो लोग एक सूखे कुएं में जा गिरे। ​कुएं में गिरने से दोनों को गंभीर चोट आई है।

खनियाधाना जनपद की विवादित पंचायत वनखेड़ा शंकरपुर में देर रात सरपंच पद के लिए हुए मतदान की गिनती की तैयारी हो रही थी। इस दौरान दो गुटों में झगड़ा होने लगा। झगड़ा मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। पोलिंग पार्टी ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देख गांव में भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ के दौरान दो लोग एक सूखे कुएं में जा गिरे। जिन्हें पुलिस ने कुए से बाहर निकाला। जिसके बाद रात में ही मतगणना पुलिस सुरक्षा के बीच सम्पन्न कराई गई।

एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि देर रात वनखेड़ा शंकरपुर में मतगणना स्थल पर विवाद की स्थिति बनी थी। जहां दो गुट आपस झगड़ पड़े। दोनों गुटों में पथराव भी हुआ था सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को अंडर कंट्रोल कर लिया था इस दौरान पुलिस को 2 लोगों की कुएं में गिरने की भी सूचना मिली थी तत्काल पुलिस ने दोनों युवकों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। रात्रि के समय ही मतगणना को संपूर्ण किया गया था जिसके बाद फोर्स सहित मतदान कर्मी वापस लौट आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!