Press "Enter" to skip to content

नपा ने नालियां साफ करवाई पर नहीं उठवाया कचरा, दुकानदार हो रहे परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के पुराने बस स्टैंड मंगल मसाले के सामने बनी नालियों को नपा के द्धारा साफ करवाया गया था। नालियां साफ करवाने के दौरान उसमें से गंदगी निकली थी। नपा के सफाईकर्मी नालियां तो साफ कर गए पर उससे निकली गंदगी व कचरे को वहीं छोड़ गए। इस गंदगी व कचरे के कारण यहां के लोग व दुकानदार परेशान हो रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि हमने इस गंदगी को उठवाने के लिए सफाई दरोगा को फोन लगाया था लेकिन उसने कहा हमारा काम सफाई करना था गंदगी उठाना नहीं और फोन काट दिया। दुकानदारों का कहना है कि इस फैले कचरे के कारण यहां ग्राहक नहीं आ रहे हैं जिस कारण उनकी इनकम घट गई है। इसलिए इस गंदगी को जल्द उठवाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!