Press "Enter" to skip to content

सजन की सजनिया सहेली सहित लापता, थाने में दर्ज गुमशुदगी / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ नगर के वार्ड क्रमांक 7 बेड़िया मोहल्ला के रहने वाले सजन नाम के युवक की पत्नी शुक्रवार को घर से लापता हो गई थी। गजब की बात तो यह है कि युवक की पत्नी के साथ उसके पड़ौस में रहने वाली महिला जो उसी सहेली थी वह भी लापता है। पति ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लेकर बैराड़ थाने पहुंचे। सजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी लीलम बाथम पानी भरने गई हुई थी। पानी लाने के बाद वह एकाएक घर से लापता हो गई। उसकी पत्नी उसके बच्चे को भी साथ ले गई।

लीलम के सजन (पति) ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर से जाते वक्त उसे कुछ भी नहीं बताया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को हर जगह तलाश किया और रिश्तेदारी में भी पूछताछ की। परंतु उसकी पत्नी लीलम का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद गुम हुई पत्नी लीलम की गुमशुदगी की शिकायत बैराड़ थाने में पहुंचकर दर्ज कराई।उसी पत्नी के साथ उसकी सहेली आरती बाथम भी लपता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!