शिवपुरी। शुक्रवार को माता जी का जगराता सदर बाजार स्कूल के पास हित निवास न्यू ब्लॉक में आयोजन हुआ।जिसमें सुनील म्यूजिकल ग्रुप ने शाम में भक्ति भाव से समा बांध दिया।
भोपाल से आए कलाकार सुरेंद्र झा एवं झांसी से आयी मंजू साहू ने भजनों पर पूरी रात श्रोताओं को भक्ति की रास गंगा में डुबकी लगवाई। माँ की सुंदर भेंटो से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
माँ वैष्णो देवी कमेटी के सदस्य द्वारा माताजी की पूजन-अर्चन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का का शुभारंभ किया।”लांगुरिया नेक पंप चलाय दे हवा निकर गयी पहिया की” भक्त खूब थिरके।जगराता देर रात आरती व प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।लोकेंद्र शर्मा,आलोक शर्मा ने बताया कि जगराते का आयोजन कमेटी द्वारा हर साल किया जा रहा है।वहीं ओमप्रकाश,गिरिराज शर्मा वैष्णवी पलक,राजेश शर्मा, सन्तोष गुप्ता, नीरज शर्मा,प्रभात ने कलाकारों का अभिनंदन किया।






Be First to Comment