Press "Enter" to skip to content

गांव में आते हैं, बंदूक धारी देते है धमकी, नारियल के पेड़ पर वोट नहीं देने की देते हैं धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! रोज रात को अज्ञात बंंदूकधारी लोग आकर हम गांव वालों को धमकी देते हैं और कहते हैं कि नारियल के पेड़ पर वोट मत देना। अगर ऐसा किया तो जान से मार देंगे। हम सभी दहशत में है। इसलिए हमें सुरक्षा प्रदान की जाए। यह बात आज ग्राम पंचायत रैय्यन के रहवासियों ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए कही।

ग्राम पंचायत रैय्यन तह. बैराड़ जिला शिवपुरी हुकमी आदिवासी, रघुनंदन आदिवासी, महेंद्र आदिवासी, जितेंद्र आदिवासी, भीमा आदिवासी, गुड्डी आदिवासी, रामवती आदिवासी, दिनेश आदिवासी, भुरा आदिवासी, रामवती आदि ने बताया कि रात के समय उनके घर पर अज्ञात लोग आकर धमकी दे रहे हैं। उक्त लोग कहते हैं कि नारियल के पेड़ पर वोट मत देना। अगर वोट दिए तो जान से मार देंगे। साहब..! हम सभी दहशत में है। इसलिए हमें सुरक्षा प्रदान जाए तथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!