शिवपुरी। शिवपुरी ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता भर्ती में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आपस में सांठगांठ कर पात्र अभ्यर्थियों के स्थान पर अपात्रों की नियुक्ति कर दी। इस मामले में कई महिलाओं द्वारा एसडीएम शिवपुरी गणेश जायसवाल के यहां शिकायत दर्ज करवाई। कुछ महिलाओं का तो यहां तक कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की नियुक्ति विकासखंड स्तरीय अनंतिम चयन समिति शिवपुरी द्वारा बैठक करके की जानी थी, लेकिन विभाग ने ऐसा नहीं किया बल्कि जिला कार्यक्रम अधिकारी परियोजना अधिकारी द्वारा अनुमोदन लेकर के शिवपुरी ग्रामीण परियोजना में तैयार की गई अनंतिम चयन सूची को ही दीवार पर चस्पा करवा दिया। आरोप तो यहां तक हैं कि सीडीपीओ केशव गोयल ने सूची को दीवार पर चस्पा करने के बाद उसका फोटो खींच कर उसे तत्काल वहां से हटा दिया ताकि कोई मेरिट सूची को न देख सके। इस मामले में एसडीएम गणेश जायसवाल ने शिवपुरी ग्रामीण परियोजना के सीडीपीओ केशव गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कोई मेरिट सूची न देख सके इसलिए सीडीपीओ ने सूची चस्पा कर फोटो खींचने के बाद हटा दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment